Categories
राधा भजन लिरिक्स radha bhajan lyrics

Bhanu Nandini vrish bhanu Nandini by chitra vichitra baba,किस अदा से खड़ी है वृषभानु नंदिनी,radha rani bhajan

किस अदा से, खड़ी है वृषभानु नंदिनी

किस अदा से, खड़ी है वृषभानु नंदिनी
भानु नंदिनी, किरत नंदिनी
हो किस अदा से ,खड़ी है,वृषभानु नंदिनी।

नथ वेसर, कानन में कुंडल,नागिन सी लट, कारे कुंतल।नथ वेसर, कानन में कुंडल,नागिन सी लट, कारे कुंतल।हो गले मोतियन, जय हो ,
लड़ी है वृषभानु नंदिनी,
किस अदा से खड़ी है,वृषभानु नंदिनी।

घूम घुमारो, लहंगा पहरे,नील चुनरिया, शीश पे फहरे।घूम घुमारो, लहंगा पहरे,नील चुनरिया, शीश पे फहरे।हो चोली हीरन, जय हो ,जड़ी है वृषभानु नंदिनी,किस अदा से खड़ी है,वृषभानु नंदिनी।

रमण बिहारी, संग में विराजे,देख छवि, कोटि शशि लाजे।रमण बिहारी, संग में विराजे,देख छवि, कोटि शशि लाजे।हो श्यामा रस की, जय हो ,लड़ी है वृषभानु नंदिनी,
किस अदा से खड़ी है,वृषभानु नंदिनी।

किस अदा से, खड़ी है वृषभानु नंदिनी
भानु नंदिनी, किरत नंदिनी
हो किस अदा से ,खड़ी है वृषभानु नंदिनी।

Leave a comment