Categories
tulsi ji bhajan

Lal Barse Gulal Barse ma tulsa ki shadi me rang barse,लाल बरसे गुलाल बरसे मां तुलसा की शादी में रंग बरसे,tulsi ji bhajan

लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे

लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।

माथे पर सोने का टीका सोहे। कानों के झुमके मन को मोहे।माथे पर सोने का टीका सोहे। कानों के झुमके मन को मोहे। बिंदिया पर मोहन का प्रेम बरसे।मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।

हाथों में सोने के कंगन सोहे, गले का हरवा मन को मोहे।हाथों में सोने के कंगन सोहे, गले का हरवा मन को मोहे।मेहंदी पर मोहन का प्रेम बरसे।मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।

कमर पर सोने की तगड़ी सोहै। हीरो के गुच्छा मन को मोहे।कमर पर सोने की तगड़ी सोहै। हीरो के गुच्छा मन को मोहे। कजरे पर मोहन का प्रेम बरसे।मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।

पैरों में चांदी की पायल सोहे। बड़े-बड़े बिछुए मन को मोहे।पैरों में चांदी की पायल सोहे। बड़े-बड़े बिछुए मन को मोहे।महावर पर मोहन का प्रेम बरसे।मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।

अंगों पर रेशम का लहंगा सोहे। रेशम की साड़ी मां को मोहे।अंगों पर रेशम का लहंगा सोहे। रेशम की साड़ी मां को मोहे।चुनरी पर मोहन का प्रेम बरसे।मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।

संग में शालिग्राम जी सोहे। सुंदर जोड़ी मन को मोहे।संग में शालिग्राम जी सोहे। सुंदर जोड़ी मन को मोहे।जोड़ी पर मोहन का प्रेम बरसे।मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।

लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।लाल बरसे गुलाल बरसे, मां तुलसा की शादी में रंग बरसे।

Leave a comment