Categories
रामदेवजी भजन लिरिक्स ramdevji bhajan lyrics

Teri Daya barse sanwariya,तेरी दया बरसे सांवरिया तेरी दया बरसे,ramdev ji bhajan

तेरी दया बरसे सांवरिया तेरी दया बरसे

नजरे मिलते ही नजरों से नजरों को चुराए। मेरा राम धनी सुखी बगिया में फूल खिलाए। दुखड़ा लेकर कोई द्वार पर आए। पल भर में बाबा जीवन महकाए। तेरी दया बरसे रामा धनी तेरी दया बरसे। तेरी दया बरसे सांवरिया तेरी दया बरसे।

खुशियों से भरता भक्तों की गागर। चरणों में तेरे है करुणा का सागर। तेरी नजर से कुछ भी ना छूटे। झटपट संभाले तू भक्तों को आकर। तेरी दया से चमके ज्वाला ,सूरज चंदा करे उजाला। तेरा एक इशारा जगमग ज्योत जगा जाए।तेरी दया बरसे रामा धनी तेरी दया बरसे। तेरी दया बरसे सांवरिया तेरी दया बरसे।

तुमसे क्या मांगू मैं चांदी सोना। संग जिसके तुम है बिन मांगे मिलना। भव में भगत की अटके जो नैया। तुमको पुकारे तो फिर क्या है रोना। तुम ही तारे तुम संवारे, तुम सारे कष्टों से उबारे। सुशील गाए भजन जो बाबा तुमको रिझा जाए।तेरी दया बरसे रामा धनी तेरी दया बरसे। तेरी दया बरसे सांवरिया तेरी दया बरसे।

नजरे मिलते ही नजरों से नजरों को चुराए। मेरा राम धनी सुखी बगिया में फूल खिलाए। दुखड़ा लेकर कोई द्वार पर आए। पल भर में बाबा जीवन महकाए। तेरी दया बरसे रामा धनी तेरी दया बरसे। तेरी दया बरसे सांवरिया तेरी दया बरसे।

Leave a comment