जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।
बालकांड में जन्म लियो है नर लीला दिखलाइ।बालकांड में जन्म लियो है नर लीला दिखलाइ। जनकपुरी में धनुष तोड़ कर ब्याहे चारों भाई।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।
अयोध्या कांड में मात पिता की आज्ञा शीश चढ़ाई।अयोध्या कांड में मात पिता की आज्ञा शीश चढ़ाई। राज छोड़कर बन को जाए सिया सहित दो भाई।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।
अरण्यकांड में सिया हरण भयो पंचवटी में जाई।अरण्यकांड में सिया हरण भयो पंचवटी में जाई। रास्ते में पवनसुत मिल गए सुग्रीव से हुई मिताई।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।
किष्किंधा कांड में 4 महीना वर्षा ऋतु बिताई।किष्किंधा कांड में 4 महीना वर्षा ऋतु बिताई। और लगते ही शरद ऋतु सीता की खोज लगाई।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।
सुंदरकांड में लंका जलाई राक्षस दियो मरवाई।सुंदरकांड में लंका जलाई राक्षस दियो मरवाई। सीता जी की खबर सुनाइ प्रभु रामचंद्र रघुराई।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।
लंका कांड में सेतु बांध प्रभु सेना साथ लगाई।लंका कांड में सेतु बांध प्रभु सेना साथ लगाई। महा घोर संग्राम युद्ध में जीते श्री रघुराई।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।
उत्तरकांड में राजतिलक भयो जय जयकार मचाई।उत्तरकांड में राजतिलक भयो जय जयकार मचाई। मात कौशल्या करे आरती शोभा बरनी ना जाई।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।जाके पढ़े पार हो जाए जग में रामायण सुखकारी।