Categories
विविध भजन

Ram ji Ka Nam Bada Anmol Narayan Narayan Hari bol,राम जी का नाम बड़ा अनमोल नारायण नारायण हरि हरि बोल,

राम जी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।

राम जी का नाम बड़ा अनमोल,
राम जी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।



किसके हाथ में चतुर्वेद है,
किसके हाथ में चतुर्वेद है,
किसके हाथ में वीणा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल,
रामजीका नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।



ब्रह्मा के हाथ में चतुर्वेद है,
ब्रह्मा के हाथ में चतुर्वेद है,
सरस्वती के हाथों में वीणा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल,
रामजी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।



किसके हाथ सुदर्शन सोहै,
किसके हाथ सुदर्शन सोहे,
किसके हाथ कमल अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल,
रामजी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।


विष्णु के हाथ सुदर्शन सोहे,
विष्णु के हाथ सुदर्शन सोहे,
लक्ष्मी के हाथ कमल अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल,
रामजी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।



किसके हाथ में डमरू सोहे,
किसके हाथ में डमरू सोहे,
किस की गोद में ललन अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल,
रामजी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।



शिव जी के हाथ में डमरू सोहे,
शिव जी के हाथ में डमरू सोहे,
गोरा की गोद ललन अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल,
रामजी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।



किसके हाथ में धनुष बाण है,
किसके हाथ में धनुष बाण है,
किसके हाथ कंगन अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल,
रामजी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।



राम जी के हाथ में धनुष बाण है,
राम जी के हाथों में धनुष बाण है,
सीता जी के हाथों कंगन अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल,
रामजी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।



किसके हाथ मुरलिया सोहे,
किसके हाथ मुरलिया सोहे,
किसके हाथ मटकी अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल,
रामजी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।



कान्हा के हाथ मुरलिया सोहे,
कान्हा के हाथ मुरलिया सोहे,
राधा के हाथ मटकिया अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल,
रामजी का नाम बड़ा अनमोल,
नारायण नारायण हरि हरि बोल।।

Leave a comment