Categories
विविध भजन

galin galin manra fire,गलीन-गलीन मनरा फिरे।

गलीन-गलीन मनरा फिरे।

गलीन-गलीन मनरा फिरे।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

ननदीने मनरा बुला लियो।ननदीने मनरा बुला लियो। मेरी बहना बैठो है अंगना के बीच,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

हरियल चूड़ा मनरा नाए पहनू।हरियल चूड़ा मनरा नाए पहनू। अरे मनरा हरियल मेरे राजा जी के बाग, महाराजा जी के बाग,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

काला रे चूड़ा मनरा नहीं पहनू।काला रे चूड़ा मनरा नहीं पहनू। अरे मनेरा काले मेरे राजा जी के केस, महाराजा जी के केस,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

लाल रे चूड़ा मनरा नहीं पहनूं।लाल रे चूड़ा मनरा नहीं पहनूं। अरे मनरा लाल मेरे राजा जी के होठ, महाराजा जी के होठ,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

श्वेत रे चूड़ा मनरा नहीं पहनू।श्वेत रे चूड़ा मनरा नहीं पहनू। अरे मनरा श्वेत मेरे राजा जी के कपड़े, महाराजा जी के कपड़े,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

हीरा जड़ाऊ चूड़ो लाइयो।हीरा जड़ाऊ चूड़ो लाइयो। अरे मनरा मेरे राजा के ठाठ बाट,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

ननदी ने मैया सिखा दई।ननदी ने मैया सिखा दई। अरे मैया तेरी बहू मनरा के जाए,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

मैया ने बेटा को सिखा दिया।मैया ने बेटा को सिखा दिया। अरे बेटा तेरी बहू मनरा के जाए,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

बजनों सो रथ जुड़वा दियो।बजनों सो रथ जुड़वा दियो। अरे गोरी तेरे भैया को है ब्याह,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

साई है सांझ को ले चलो।साई है सांझ को ले चलो। अरी बहना पहुंचा है विकट उजाड़,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

यहां नहीं मेरी कोई संग की सहेली।यहां नहीं मेरी कोई संग की सहेली। अरी बहना नहीं है मेरे मां को जायो वीर,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

दूजी कटारी राजा मारी हो।दूजी कटारी राजा मारी हो। अरी बहना ले लेई छतियन बीच,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

तीजी कटारी राजा मारी हो।तीजी कटारी राजा मारी हो। अरी बहना तीजी पर तज दिए प्राण,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

मार मूर घर आई हो।मार मूर घर आई हो। अरी बहना बैठो है पोरिन बीच,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

घर-घर रोटी पानी है रही।घर-घर रोटी पानी है रही। अरी बहना रडुआ को चूल्हे में मूड,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

घर घर दिया बाती है रही।घर घर दिया बाती है रही। अरी बहना रांडवा के घोर अंधेर,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

घर-घर शोभा बैठी है रही।घर-घर शोभा बैठी है रही। अरी बहना रंडुवा तो रोवे छाती फाड़, सपने में आईयो कामीनिं।

बिना विचारे राजा जो करें।बिना विचारे राजा जो करें। अरे राजा सो पाछे पछताए,चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।गलीन-गलीन मनरा फिरे। रे ननदी मनरा को ले लो नी बुलाए, चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दांत को।

Leave a comment