आए हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में, गूंजे लगन बाजे ढोल, आज मोरे अंगना में ॥आए हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में, गूंजे लगन बाजे ढोल, आज मोरे अंगना में ॥
हरे हरे मंडप तले चौक पुरऊ, बीच में गौरी गणेश को बिठाऊं। होगा सकल शुभ काज, आज मोरे अंगना में ॥आए हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में, गूंजे लगन बाजे ढोल, आज मोरे अंगना में ॥
गौरी को चुनरी गणेश को पीतांबर, फूलों का हार पहनाऊं अति सुंदर, माथे चढ़ाऊं सिंदूर लाल, आज मोरे अंगना में ॥आए हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में, गूंजे लगन बाजे ढोल, आज मोरे अंगना में ॥
अक्षत चंदन धूप और बाती, चौमुख ज्योत जलांऊ दिन राती, भोग लगाऊ भर थाल, आज मोरे अंगना में ॥आए हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में, गूंजे लगन बाजे ढोल, आज मोरे अंगना में ॥
गौरी मैया देंगी सुख सौभाग्य, गणपति देंगे शुभ और लाभ, विधनो का होगा विनाश, आज मोरे अंगना में ॥आए हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में, गूंजे लगन बाजे ढोल, आज मोरे अंगना में ॥