Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Vishwash bihari ,तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना,krishna bhajan

तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना।

जग की झूठी मोह माया ने मुझको ऐसा घेर लिया। जिसको मैंने अपना माना उसने भी मुंह फेर लिया। बन बेसहारा शरण पड़ा हूं चरणों में अपनी जगह देना। तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना।तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना। लाख तूफान आंधी आये, आंच नहीं आने देना।तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना।

लाज का बैरी बना जमाना लाज तुम्हारे हाथ है।लाज का बैरी बना जमाना लाज तुम्हारे हाथ है। विपदाओं से क्यों घबराऊ तू जो मेरे साथ है।बीच भंवर में नाव ये डोले, इसको किनारा दे देना।तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना।तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना।

जिन आंखों में कांच के जैसा हरदम चुभता रहता हूं।जिन आंखों में कांच के जैसा हरदम चुभता रहता हूं।उन नजरों से नजरें मिलाकर जय श्री श्याम कहता हूं। द्वार खड़ा है कुमार कन्हैया मुझको सहारा दे देना।तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना।तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना।

जग की झूठी मोह माया ने मुझको ऐसा घेर लिया। जिसको मैंने अपना माना उसने भी मुंह फेर लिया। बन बेसहारा शरण पड़ा हूं चरणों में अपनी जगह देना। तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना।तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना। लाख तूफान आंधी आये, आंच नहीं आने देना।तुम पर है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना।

Leave a comment