ओम नारायण ओम नारायण मैं जपु, ग्यारस मैया का व्रत करूं। मैं रास्ता अपना साफ करूं,ग्यारस मैया का व्रत करूं।
ग्यारस का व्रत बड़ा न्यारा है, खुलता मुक्ति का द्वारा है। बल बुद्धि और ज्ञान मिले, हृदय में हो उजियारा करूं।ग्यारस मैया का व्रत करूं। मैं रास्ता अपना साफ करूं,ग्यारस मैया का व्रत करूं।
ग्यारस मैया की पूजा करूं और सांवरिया को याद करू। मैं मोह माया को त्याग करूं, ग्यारस मैया का व्रत करूं।ग्यारस मैया का व्रत करूं। मैं रास्ता अपना साफ करूं,ग्यारस मैया का व्रत करूं।
सभी बंधनों से हो छुटकारा, और पापों का हो निस्तारा। मिल जाए वह मुरलीवाला, संग हाथ पकड़कर मैं चलूं।ग्यारस मैया का व्रत करूं। मैं रास्ता अपना साफ करूं,ग्यारस मैया का व्रत करूं।
ओम नारायण ओम नारायण मैं जपु, ग्यारस मैया का व्रत करूं। मैं रास्ता अपना साफ करूं,ग्यारस मैया का व्रत करूं।