Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Shyam Piya tumko aana padega,श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा,shyam bhajan

श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा।

श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा। वादा किया वह निभाना पड़ेगा।श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा।

रूठते थे तुम जो कान्हा तुम को मनाती थी, तुम को मनाती थी। रो-रोकर बावरो सी तुमको हंसाती थी, तुमको हंसाती थी। रूठूंगी मैं अब तुम को मनाना पड़ेगा मनाना पड़ेगा।श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा।श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा।

याद तेरी श्याम मुझको पल पल रुलाती है, पल पल रुलाती है। नागिन सी बन मेरा जिया डस जाती है, जिया डस जाती है। आकर के सीने से लगाना पड़ेगा, लगाना पड़ेगा। श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा।श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा।

परसों की कह कर कान्हा बरसों बिताए हैं, बरसों बिताए हैं। मौत से भी बढ़कर दिन यह बिताए हैं, दिन यह बिताएं हैं। एक एक पल मेरा लौटाना पड़ेगा।श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा।श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा।

श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा। वादा किया वह निभाना पड़ेगा।श्याम पिया तुमको आना पड़ेगा।

Leave a comment