Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Ye bandhan chute na ye rishta tute na,यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना,shyam bhajan

यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे

श्याम तुम्हारा नाम है जब तक मेरे साथ। मेरे सिर पर सदा रहे मेरे श्याम धनी का हाथ। यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना।यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना।

हारे का जो बने सहारा श्याम धनी दातार है।हारे का जो बने सहारा श्याम धनी दातार है। तेरे टुकड़ों पर ही बाबा पलता मेरा परिवार है। तेरे बिन कोई यार मिला ना जो दे मेरा साथ। यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना।यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना।

जब जब मैंने तुझे पुकारा दौड़ा दौड़ा आया है।जब जब मैंने तुझे पुकारा दौड़ा दौड़ा आया है। दुख में सुख में श्याम धनी ने मेरा साथ निभाया है। तेरे दर के बिना ना कोई सुनता मेरी बात। यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना।यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना।

रींगस से लेकर निशान मैं खाटू धाम को जाऊंगा।रींगस से लेकर निशान मैं खाटू धाम को जाऊंगा। बैठ तेरे चरणों में बाबा तुझको भजन सुनाऊंगा। शर्मा की यह प्रथम हाजिरी कर लेना स्वीकार। यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना।यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना।

श्याम तुम्हारा नाम है जब तक मेरे साथ। मेरे सिर पर सदा रहे मेरे श्याम धनी का हाथ। यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना।यह बंधन छूटे ना यह रिश्ता टूटे ना।

Leave a comment