Categories
राम भजन लिरिक्स

Chalo ram Darwar madari bandar aaya hai,चलो राम दरबार मदारी बंदर आया है,ram bhajan

चलो राम दरबार मदारी बंदर आया है।

चलो राम दरबार मदारी बंदर आया है।मदारी बंदर आया है।मदारी बंदर आया है।

श्री राम ने शिव को देखा,
शिव शंकर ने राम को देखा,
इंद्रदेव पहचान दोनों को शीश झुकाया हैं,
अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है।चलो राम दरबार मदारी बंदर आया है।



शिव शंकर ने रस्सी बांधी,
कूद कूद नाचे बजरंगी,
नाच नाच बजरंगी ने दरबार रिझाया है ,
अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया ह।चलो राम दरबार मदारी बंदर आया है।



मैया री मोहे बंदर ले दे,
तू ना ले बाबा से कह दे,
कैसा सुंदर नाच यह बंदर मन को भाया है,
अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है।चलो राम दरबार मदारी बंदर आया है।



बेटा रे यह काट खाएगा,
मौका पाकर भाग जाएगा,
कभी किसी राजा ने ना कोई बंदर पाला है,
अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है।चलो राम दरबार मदारी बंदर आया है।



हाथी पालो राजधर्म है,
घोड़े पालो रथ में चले हैं,
धनुष बाण लो हाथ गुरु ने यही सिखाया है,
अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है।चलो राम दरबार मदारी बंदर आया है।



मैया री मैं बंदर पालू,
मैं खेलूं चारों भाइयों को खिलाऊ,
बंदर की क्या बात मैंने तो ब्रह्मांड रचाया है,
अनोखा खेल रचाया है मदारी बंदर आया है।चलो राम दरबार मदारी बंदर आया है।

Leave a comment