Categories
राम भजन लिरिक्स

Ayodhyapuri me ram aa gaye hai,अयोध्यापुरी में राम आ गए हैं,ram bhajan

अयोध्यापुरी में राम आ गए हैं

तर्ज,अरे द्वारपालों

अवधपुरी वालों खुशियां मना लो, अयोध्यापुरी में राम आ गए हैं।तंबू से निकले मंदिर के अंदर करने प्रभु विश्राम आ गए हैं।अवधपुरी वालों खुशियां मना लो, अयोध्यापुरी में राम आ गए हैं।

वो नवमी को जन्मे,लिए प्यास तन में। कौशल्या माता खुशी हुई मन में। हो ओ कौशल्या माता खुशी हुई मन में।तपोभूमि भारत की, जन्मस्थली को, बनाने वह बैकुंठ धाम आ गए हैं।अवधपुरी वालों खुशियां मना लो, अयोध्यापुरी में राम आ गए हैं।

लगी देखो घर-घर,है बजने बधाई, अवध वासियों के खुशी मन में छाईहो ओ अवध वासियों के खुशी मन में छाई। सूर्यवंश के अंश रघुकुल के दीपक, कमल नैन नैना, भीराम आ गए हैं।अवधपुरी वालों खुशियां मना लो, अयोध्यापुरी में राम आ गए हैं।

श्री राम बोलो मन के पट खोलो, जरा दिल में अपने राम को टटोलो। हो ओ जरा दिल में अपने राम को टटोलो। धरे मन में धीरज रंगे रंग भगवा, अयोध्यावासी तमाम आ गए हैं। अवधपुरी वालों खुशियां मना लो, अयोध्यापुरी में राम आ गए हैं

अवधपुरी वालों खुशियां मना लो, अयोध्यापुरी में राम आ गए हैं।तंबू से निकले मंदिर के अंदर करने प्रभु विश्राम आ गए हैं।अवधपुरी वालों खुशियां मना लो, अयोध्यापुरी में राम आ गए हैं।

Leave a comment