Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Maiya karungi me solah shringar hamari gali aa jana,मैया करूंगी में सोलह सिंगार हमारी गली आ जाना,durga bhajan

मैया करूंगी में सोलह सिंगार हमारी गली आ जाना।

आ जाना आ जाना, मैया करूंगी में सोलह सिंगार हमारी गली आ जाना। आ जाना आ जाना।



पायल मैया की चम चम चमके ,बिच्छूवे मैया के चम चम चमके, लगाकर महावर लाल हमारी गली आ जाना। मैया करूंगी में सोलह सिंगार हमारी गली आ जाना।



लहंगा मैया का लागे प्यारा प्यारा। सुंदर सा मैया देखो इसका नजारा। ओढ़ के चुनरिया लाल हमारी गली आ जाना। मैया करूंगी में सोलह सिंगार हमारी गली आ जाना।



चूड़ियां मैया की खनखन खनके, कंगना मैया का चम चम चमके। लगाकर मेहंदी लाल हमारे घर आ जाना। मैया करूंगी में सोलह सिंगार हमारी गली आ जाना।



हारो मैया के चम चम चमके, माला मैया की चम चम चमके। पहन के झुमके लाल हमारे घर आ जाना। मैया करूंगी में सोलह सिंगार हमारी गली आ जाना।



नथनी मैया की लागे प्यारी प्यारी। इसकी शोभा जग से न्यारी। लगाकर सिंदूरा लाल हमारी गली आ जाना। पहन के टीका लाल हमारी गली आ जाना।मैया करूंगी में सोलह सिंगार हमारी गली आ जाना।

Leave a comment