कान्हा मेरी चुनरिया रंग वाय दियो, रंगी जाए मथुरा में ।कान्हा मेरी चुनरिया रंग वाय दियो, रंगी जाए मथुरा में ।
एक कोने पर भोले लिख दे
संग में गौरा मैया लिख दे ।बेटा गणपत सो लिखवाए दियो,पूजा हो घर घर में। कान्हा मेरी चुनरिया रंग वाय दियो रंगी जाए मथुरा में।
एक कोने पर राम जी लिख दे,संग में सीता मैया लिख दे।भैया लक्ष्मण सो लिखवाए दियो
बाण चलावे वन वन में।
कान्हा मेरी चुनरिया रंग वाय दियो रंगी जाए मथुरा में।
एक कोने पर नरसी लिख दे संग में रामा बिटिया लिख दे।भैया कृष्ण सो लिखवाए दियो भात भरे जूनागढ़ में। कान्हा मेरी चुनरिया रंग वाय दियो रंगी जाए मथुरा में।
एक होने पर हरीचंद लिख दे, संग में तारा रानी लिख दे।बेटा रोहित सो लिखवाए दियो
फूल तोड़े बगिया में। कान्हा मेरी चुनरिया रंग वाय दियो रंगी जाए मथुरा में ।