Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Jhoom jhoom nache gaye bolke jaykare,झूम झूम नाचे गाए बोलके जैकारे,shyam bhajan

झूम झूम नाचे गाए बोलके जैकारे।

झूम झूम नाचे गाए बोलके जैकारे। भगत धमाल करे श्याम जी के द्वारे। उड़े उड़े रे अबीर गुलाल होली खेले सांवरिया

झूम झूम नाचे गाए बोलके जैकारे। भगत धमाल करे श्याम जी के द्वारे। उड़े उड़े रे अबीर गुलाल होली खेले सांवरिया।

मारे पिचकारी भर भर गिरधारी हुई राधा लाल गुलाबी रे। मानो जी बिहारी श्याम भीगी मेरी साड़ी राधा छोड़ छोड़कर भागी रे। पीछे पीछे कान्हा आगे आगे राधा प्यारी, कैसे-कैसे खेल करे कृष्ण मुरारी। गाय जाए सब मिलकर धमाल,होली खेले सांवरिया।उड़े उड़े रे अबीर गुलाल होली खेले सांवरिया।

होली की मची है धूम नंद के द्वारे, होली देखने देव सभी आए। भोले त्रिपुरारी आये डमरू बजाते, रंग भंग का छंग जमा जाए। गोरा जी को भोले बोले रंग लगा लो, शिवजी के रंग में तुम भी नहा लो। चले मस्त-मस्त वो चाल,होली खेले सांवरिया।उड़े उड़े रे अबीर गुलाल होली खेले सांवरिया।

धन-धन रंग तेरा सांवरे बिहारी छूट छूट ना जाए ये उमर सारी। ऐसो रंग हर घड़ी रंग बनवारी, तेरे चरण शरण जाऊं बलिहारी। अंग अंग तेरे रंग भिगो दे, लहरी तनमन मेल जो धो दे। गांऊं में बजा के ताल,होली खेले सांवरिया।उड़े उड़े रे अबीर गुलाल होली खेले सांवरिया।

झूम झूम नाचे गाए बोलके जैकारे। भगत धमाल करे श्याम जी के द्वारे। उड़े उड़े रे अबीर गुलाल होली खेले सांवरिया।

Leave a comment