Categories
श्याम भजन लिरिक्स krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Mera pakdo hari ne hath ab dar kahe ka,मेरा पकड़ो हरी ने हाथ अब डर काहे को,krishna bhajan

मेरा पकड़ो हरी ने हाथ अब डर काहे को।

मेरा पकड़ो हरी ने हाथ अब डर काहे को।
काहे को डर काहे को, मेरा पकड़ो हरी ने हाथ अब डर काहे को।



बरसाने की मैं हूं किशोरी हूं,नंदगांव ससुराल अब डर काहे को।मेरा पकड़ो हरी ने हाथ अब डर काहे को।



नंद बाबा मेरे ससुर लगत हैं। नंदरानी मेरी सास अब डर काहे को। मेरा पकड़ो हरी ने हाथ अब डर काहे को।



बलदाऊ मेरे जेठ लगत हैं ,मेरे सिर पर रख दिया हाथ अब डर काहे को।मेरा पकड़ो हरी ने हाथ अब डर काहे को।



श्री दामा मेरे देवर लगत हैं।प्यारे बालापन के यार अब डर काहे को।मेरा पकड़ो हरी ने हाथ अब डर काहे को।



तेरी मेरी कान्हा प्रीत पुरानी। यह जाने सारा संसार अब डर काहे का।मेरा पकड़ो हरी ने हाथ अब डर काहे को।

Leave a comment