खेलन गया था हे कन्हैया मेरा खेलन गया था हे। हे किरसन के लड़ गया सांप कन्हैया मेरा खेलन गया था हे।
भाजी आई है राधा ये बे तो भाजी आई है। हे बा तो ल्यायी सपेरा साथ,राधा ये बे तो भाजी आई है।
के लेवेगा हो सपेरे तूं के लेवेगा हो।हो किरसन की बचा ले जान,सपेरे तूं के लेवेगा हो।
सासु ले ले हो सपेरे मेरी सासु ले ले हो।हो किरसन की बचा ले जान,सपेरे मेरी सासु ले ले हो।
सासु ना लूं रे ओ राधा तेरी सासु ना लूं ये।अरे मेरी लागे धरम की मां, ओ राधा तेरी सासु ना लूं में।
ननदल ले ले हो सपेरे मेरी ननादल ले ले हो।हो किरसन की बचा ले जान,सपेरे मेरी ननादल ले ले हो।
ननदल ना लूं में ओ राधा तेरी ननदल ना लूं में । एरी मेरी लागे धरम की भान,ननद तेरी ना लूं में।
मने ले ले रे सपेरे तूं मने लेले रे।हो किरसन की बचा ले जान,सपेरे तूं मने लेले ये।
जोड़ा जच गया रे ओ राधा मारा जोड़ा जच गया रे।एरी कृष्ण की बचा लूं जान म्हारा जोड़ा जच गया रे।।
ठोसा लेले हो सपेरे मेरा ठोसा लेले हो। हो कीरसन की बचा ली जान सपेरे मेरा ठोसा लेले हो।
छलिया निकली रे ओ राधा तू तो छलिया निकली रे। रे धोखे से काड लेई काम राधा तू तो बड़ी छलीहारी रे।
फिर मरेगा रे राधा यूं तो फिर मरेगा रे। मैं इसकी नहीं बचाऊं जान राधा यूं तो फिर मरेगा रे।
नहीं मरेगा रे सपेरे यो तो नहीं मरेगा रे। अरे यह तो तीन लोग का नाथ सपेरे ये तो अमर रहेगा रे।