बड़ा जलवा है दुनिया में खाटू धाम का। सारे जग में डंका बाजे बाबा श्याम का।
जो कोई नहीं कर सकता वह बाबा कर देते हैं। भक्तों की खाली झोली पल भर में भर देते हैं। है चलता जादू श्याम धनी के नाम का।सारे जग में डंका बाजे बाबा श्याम का।
बड़ा जलवा है दुनिया में खाटू धाम का। सारे जग में डंका बाजे बाबा श्याम का।
बाबा की मोर छड़ी तो जब सर पे लहराती है। हो लाख मुसीबत सर पर सारी बिगड़ी बन जाती है। श्याम कृपा से जीवन हो आराम का। सारे जग में डंका बाजे बाबा श्याम का।
बड़ा जलवा है दुनिया में खाटू धाम का। सारे जग में डंका बाजे बाबा श्याम का।
हाथों में निशान उठाकर जो श्याम के दर पर जाता। चोखानी ऐसे भक्तों को बाबा गले लगाता। बाबाजी कर्ताधर्ता सारे काम का। सारे जग में डंका बाजे बाबा श्याम का।
बड़ा जलवा है दुनिया में खाटू धाम का। सारे जग में डंका बाजे बाबा श्याम का।