Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Holi khele Aaj bhawan me sherowali,होली खेले आज भवन में शेरोवाली,durga bhajan

होली खेले आज भवन में शेरोवाली।

होली खेले आज भवन में शेरोवाली। उड़ रहे लाल गुलाल छाई मंदिरों में लाली।होली खेले आज भवन में शेरोवाली।

होली खेले गोरा के संग शिव भोले भंडारी।हो नंदी गण पे काल दूत ने भर मारी पिचकारी। मस्त मगन गणराज मेहर है मेहरों वाली।होली खेले आज भवन में शेरोवाली।

होली खेले राधा के संग ब्रिज के कृष्ण कन्हैया। बलदाऊ संग ग्वाल बाल नाचे ता ता थैया। मस्त मगन बृजराज मगन बरसाने वाली। होली खेले आज भवन में शेरोवाली।

होली खेले सीता के संग रंग रंगे रघुराई होली खेले लक्ष्मण के संग हनुमान गुलाल उड़ाई। मस्त मगन रामराज अयोध्या हुई मतवाली। होली खेले आज भवन में शेरोवाली।

भक्ति के रंग उड़ा उड़ा के प्रज्ञा खेले होली। झूम झूम के नाच रही है भक्तजनों की टोली। प्रेम के रंग में आज चुनरिया भी रंग डाली।होली खेले आज भवन में शेरोवाली।

होली खेले आज भवन में शेरोवाली। उड़ रहे लाल गुलाल छाई मंदिरों में लाली।होली खेले आज भवन में शेरोवाली।

Leave a comment