Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Aaj biraj me hori re rasiya,आज बृज में होली रे रसिया,krishna bhajan

आज बृज में होली रे रसिया।

आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥आज बृज में होली रे रसिया।



अपने अपने घर से निकसी,
कोई श्यामल कोई गोरी रे रसिया।आज बृज में होली रे रसिया।



कौन गावं के कुंवर कन्हिया,
कौन गावं राधा गोरी रे रसिया।आज बृज में होली रे रसिया।



नन्द गावं के कुंवर कन्हिया,
बरसाने की राधा गोरी रे रसिया।आज बृज में होली रे रसिया।



कौन वरण के कुंवर कन्हिया,
कौन वरण राधा गोरी रे रसिया।आज बृज में होली रे रसिया।



श्याम वरण के कुंवर कन्हिया प्यारे,
गौर वरण राधा गोरी रे रसिया।आज बृज में होली रे रसिया।



इत ते आए कुंवर कन्हिया,
उत ते राधा गोरी रे रसिया।आज बृज में होली रे रसिया।



कौन के हाथ कनक पिचकारी,
कौन के हाथ कमोरी रे रसिया।आज बृज में होली रे रसिया।



कृष्ण के हाथ कनक पिचकारी,
राधा के हाथ कमोरी रे रसिया।आज बृज में होली रे रसिया।



उडत गुलाल लाल भए बादल,
मारत भर भर झोरी रे रसिया।आज बृज में होली रे रसिया।



अबीर गुलाल के बादल छाए,
धूम मचाई रे सब मिल सखिया।आज बृज में होली रे रसिया।



चन्द्र सखी भज बाल कृष्ण छवि,
चिर जीवो यह जोड़ी रे रसिया।आज बृज में होली रे रसिया।

Leave a comment