Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Tyohar Fagan ka aaya hai,फागुन का प्यारा त्यौहार आया है,shyam bhajan

फागुन का प्यारा त्यौहार आया है।

कोयलिया कुकू गाये, आई रुत मस्तानी आई। चहुं दिशाओं से यह पुरवाई श्याम संदेशा लाई। खाटू वाले ने सबको बुलाया है, फागुन का प्यारा त्यौहार आया है।

श्याम प्रेमियों की टोली आई है। उनकी तो होली आई है। रंगों की क्या बात करना है, जहां देखो रंगोली छाई है। श्याम दीवानों का चाव सवाया है।फागुन का प्यारा त्यौहार आया है।

बाबा ने मेला लगाया है सब को निमंत्रण भिजवाया है। खाटू की गलियों को बाबा ने स्वर्ग से सुंदर सजाया है। देखो जिधर ही उधर आनंद छाया है। फागुन का प्यारा त्यौहार आया है।

हम मिलकर खाटू जाएंगे हम भी निशान चढ़ाएंगे।चंग की थापों पे हम सब भी झूमेंगे नाचेंगे गाएंगे। गोलू हो करके तैयार आया है। फागुन का प्यारा त्यौहार आया है।

फागुन का प्यारा त्यौहार आया है।फागुन का प्यारा त्यौहार आया है।फागुन का प्यारा त्यौहार आया है।फागुन का प्यारा त्यौहार आया है।

Leave a comment