रंग भरी झोली अबीर भरे थाल है। राधे रानी आई देखो सखियों के साथ है। ग्वाल बाल संग नंदलाल चला आया है। वो देखो वो देखो श्याम होली खेलने को आये है। वो देखो श्याम होली खेलने को आये है।
राधे श्याम रंग गए होली के रंग में। ढोलक मजीरा बाजे नाच रहे संग में। खेलने को होली रे गोपाल चले आए हैं।वो देखो वो देखो श्याम होली खेलने को आये है। वो देखो श्याम होली खेलने को आये है।
वृंदावन में खेले श्याम राधे जी के संग में। खाटू माही खेले श्याम भक्तों के संग में। होली खेले श्याम खजाना लूटवे है।वो देखो वो देखो श्याम होली खेलने को आये है। वो देखो श्याम होली खेलने को आये है।
मंदिर आगे आया श्याम भक्तों के बीच में। रंग गए सारे भक्त श्याम जी के रंग में। भक्तों को श्याम जी ने रंग लगाया है। वो देखो वो देखो श्याम होली खेलने को आये है। वो देखो श्याम होली खेलने को आये है।
रंग भरी झोली अबीर भरे थाल है। राधे रानी आई देखो सखियों के साथ है। ग्वाल बाल संग नंदलाल चला आया है। वो देखो वो देखो श्याम होली खेलने को आये है। वो देखो श्याम होली खेलने को आये है।