Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Gora Pooja kare dinrat damru bajane wale,गोरा पूजा करे दिन-रात डमरू के बजाने वाले,shiv bhajan

गोरा पूजा करे दिन-रात डमरू के बजाने वाले

गोरा पूजा करे दिन-रात डमरू के बजाने वाले। अब तो दया करो भोलेनाथ डमरू के बजाने वाले।

गोरा चंदन चौकी ले आई और गंगाजल भि लाई। अरे मेरा भोला करेगा स्नान डमरू के बजाने वाले।अब तो दया करो भोलेनाथ डमरू के बजाने वाले।

गोरा आक फूल ले आई, और बेलपत्र ले आई। हाय मेरा भोला करे सिंगार डमरू के बजाने वाले।अब तो दया करो भोलेनाथ डमरू के बजाने वाले।

गोरा भांग धतूरा लाई और कच्चा दूध ले आई। हाय मेरा भोला करे जलपान डमरू के बजाने वाले। अब तो दया करो भोलेनाथ डमरू के बजाने वाले।

गोरा शाल दुशाला लाई और मृगछाला ले आई। हाय मेरा भोला करेगा विश्राम डमरू के बजाने वाले। अब तो दया करो भोलेनाथ डमरू के बजाने वाले।

गोरा पूजा करे दिन-रात डमरू के बजाने वाले। अब तो दया करो भोलेनाथ डमरू के बजाने वाले।

Leave a comment