जब तक ना सांवरिया मेरा काम होगा। तेरी चौखट पर भक्तों का चक्का जाम होगा।
अनशन पर बैठूंगा प्रण ये तबतक ना में तोडूंगा। जब तक मेरी तूं न सुनेगा प्राण यहीं पर छोडूंगा। तूं ही बता मेरे ऊपर कब तेरा ध्यान होगा।तेरी चौखट पर भक्तों का चक्का जाम होगा।तेरी चौखट पर भक्तों का चक्का जाम होगा।
जिसने तुझसे जो कुछ मांगा तूने उसे भरपूर दिया। क्यों नहीं सुनता मेरी मुझे जिद करने पर मजबूर किया। तेरी कृपा से ही मेरा कल्याण होगा। तेरी चौखट पर भक्तों का चक्का जाम होगा।तेरी चौखट पर भक्तों का चक्का जाम होगा।
सेठों का सेठ सांवरा हम बच्चों की सुन ले तूं। कुंदन और विक्की को बाबा अपना सेवक चुन ले तूं। तेरी कृपा से ही मेरा सम्मान होगा। तेरी चौखट पर भक्तों का चक्का जाम होगा।तेरी चौखट पर भक्तों का चक्का जाम होगा।