Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Sawariya ke naam sari raat likh do,सांवरिया के नाम सारी रात लिख दो,shyam bhajan

सांवरिया के नाम सारी रात लिख दो।

डंके की चोट पर यह बात लिख दो। सांवरिया के नाम सारी रात लिख दो।

जब से मैंने प्रीत लगाई जग बोले कि मैं हूं दीवाना। सांवरिया से नेहा बढ़ाया मुझको जग लगता बेगाना। सारी बातें गारंटी के साथ लिख दो।सांवरिया के नाम सारी रात लिख दो।

डंके की चोट पर यह बात लिख दो। सांवरिया के नाम सारी रात लिख दो।

आज नजर ने देखा नजर को नजराना क्या खूब बना है। सारे हो बाराती जैसे सांवरिया महबूब बना है। सारी बातें अपने ही हाथ लिख दो। सांवरिया के नाम सारी रात लिख दो।

डंके की चोट पर यह बात लिख दो। सांवरिया के नाम सारी रात लिख दो।

ऐसा जतन बना सांवरिया चरणों में ही बीते उमरिया। मुंह खोलो तो नाम तुम्हारा आए नजर जहां जाये नजरिया। धीरे से किस्मत तुम नाम लिख दो। सांवरिया के नाम सारी रात लिख दो।

डंके की चोट पर यह बात लिख दो। सांवरिया के नाम सारी रात लिख दो।

Leave a comment