Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Mahadev ke charno se nata jod lijiye,महादेव के चरणों से नाता जोड़ लीजिए,shiv bhajan

महादेव के चरणों से नाता जोड़ लीजिए।

महादेव के चरणों से नाता जोड़ लीजिए। हर बात संभूनाथ पर छोड़ दीजिए।महादेव के चरणों से नाता जोड़ लीजिए।

जो भी समर्पित हुआ है उसके साथ शंभूनाथ है। सदा सदा शिव सब पर करते खुशियों की बरसात है। मायावी संसार से नाता तोड़ दीजिए।हर बात संभूनाथ पर छोड़ दीजिए।महादेव के चरणों से नाता जोड़ लीजिए।

प्यास यह जनम जनम के शिव के चरणों में बुझ जाती है। दया दृष्टि हो शिव की तो हर बाधाएं मिट जाती है। नमः शिवाय नमः शिवाय जाप कीजिए। महादेव के चरणों से नाता जोड़ लीजिए।हर बात संभूनाथ पर छोड़ दीजिए।महादेव के चरणों से नाता जोड़ लीजिए।

भोले है एक सच्चा साथी सबका साथ हो निभाते हैं। रोग दोष के योग हर के काल से सब को बचाते हैं। सच्चे भाव से चरणों में खुद को सांप दीजिए। हर बात संभूनाथ पर छोड़ दीजिए।महादेव के चरणों से नाता जोड़ लीजिए।

Leave a comment