Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Hamare bhole baba bhakto ki sunte arjent hai,हमारे भोले बाबा भगतों की सुनते अर्जेंट हैं,shiv bhajan

हमारे भोले बाबा भगतों की सुनते अर्जेंट हैं।।

नाग बिराजे गले में जिनके सर पे गंगा सवार,
रूप दिगंबर का धरे जग के पालनहार
चार वेद और छ: शास्त्रों ने कहा यही हर बार,
देवों के महादेव जी भोले तेरी महमा अप्रमपार।।



चंदा सा मुखड़ा ब्राइट, मस्तक पे मून लाइट,
गंगा जी सर पर वाइट, देखो देवों में ब्रिलिएंट हैं।
बाबा भूतनाथ जी देवों की सुनते अर्जेंट हैं,
हमारे भोले बाबा भगतों की सुनते अर्जेंट हैं।।



अरे भेस है योगी जैसा जिनका लेकिन मास्टर माइंड ,
ऐसा चमके मुख मंडल सूरज को करदे ब्लाइंड.
बागम्बर कमर में टाइट, और भांग धतूरा डाइट,
कर देते रॉंग रिंगट इनमे वो टैलेंट है।
बाबा भूतनाथ जी भगतों की सुनते अर्जेंट हैं।।



हर एक दर पे जाकर मने करके है टेस्ट है जाना,
सबसे बेस्ट है भोले बाबा कहता यही यमाना।
अदबुध है जिनकी हाइट, जिनसे है डे और नाईट ,
कर देते फ्यूचर ब्राइट जो हंड्रेड परसेंट है
हमारे भोले बाबा भगतों की सुनते अर्जेंट हैं।।



अरे भूत प्रेत की लिए आर्मी हैं अलख बम भोले,
कैलाश पे लख्खा जिनका डमरू डम डम डम डम बोले।
मैया जी बैठी साइड, दुष्टों से करती फाइट,
नैयनो में डायनामाइट लख्खा भी सर्वेंट है ।
हमारे भूतनाथ जी भगतों की सुनते अर्जेंट हैं।।हमारे भोले बाबा भगतों की सुनते अर्जेंट हैं।।

Leave a comment