Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Fagan ka Rang rangila Mela aaya,फागन रंग रंगीला मेला आया रे,shyam bhajan

फागन रंग रंगीला मेला आया रे।

श्याम प्रेमियों को दीवाना इसने बनाया रे। फागन रंग रंगीला मेला आया रे।

मस्ती भरा यह सतरंगीआ जब फागण मेला आए। खाटू वाला श्याम प्रेमियों पे रंग अपना चढ़ाये। किस्मत वालों को बाबा ने दर पर बुलाया रे।फागन रंग रंगीला मेला आया रे।

श्याम प्रेमियों को दीवाना इसने बनाया रे। फागन रंग रंगीला मेला आया रे।

उड़ रहे रंग अबीर हवा में रंगी लगे नजारा। मस्ती में मस्ताने नाचे लगा श्याम जयकारा। श्याम प्रेमियों ने धमाल यहां खूब मचाया रे। फागन रंग रंगीला मेला आया रे।

श्याम प्रेमियों को दीवाना इसने बनाया रे। फागन रंग रंगीला मेला आया रे।

चले दीवाने बना के टोली रींगस से एक रंग में पैदल चलने वालों के संग चले सांवरा संग में। श्याम ध्वजा कुंदन संग अमन ने लहराया रे। फागन रंग रंगीला मेला आया रे।

श्याम प्रेमियों को दीवाना इसने बनाया रे। फागन रंग रंगीला मेला आया रे।

Leave a comment