Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Shankar chale sasural girja byahne ko Aaj,शंकर चले ससुराल गिरिजा ब्याहने को आज,shiv bhajan

शंकर चले ससुराल गिरिजा ब्याहने को आज,

शंकर चले ससुराल गिरिजा ब्याहने को आज, गिरिजा ब्याहने को आज, दूल्हा बने शिव भोला। हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

उनके मस्तक पे चंदा बिराजे और जटाओं में गंगा बिराजे। गले देखो रुंड माल जरा देखो इनका हाल, जरा देखो इनका हाल,दूल्हा बने शिव भोला।हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

शंकर चले ससुराल गिरिजा ब्याहने को आज, गिरिजा ब्याहने को आज, दूल्हा बने शिव भोला।हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

उनके अंगों में भस्मी विराजे। मृगछाला बगल में दबाए। बूढ़े बैल पर सवार जरा देखो इनका हाल, जरा सुनो इन का हाल, दूल्हा बने शिव भोला।हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

शंकर चले ससुराल गिरिजा ब्याहने को आज, गिरिजा ब्याहने को आज, दूल्हा बने शिव भोला।हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

आए पुरवासी देखन बराती। कैसी आई भोले की बराती। लूले लंगड़े उनके साथ देखो भूतों की जमात, दूल्हा बने शिव भोला।हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

शंकर चले ससुराल गिरिजा ब्याहने को आज, गिरिजा ब्याहने को आज, दूल्हा बने शिव भोला।हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

ब्याह गिरिजा का मैं ना करूंगी। लेकर गोरा को डूब के मरूंगी। जिनके पिता नहीं मात, कैसे दे दूं गोरा हाथ, दूल्हा बने शिव भोला।हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

शंकर चले ससुराल गिरिजा ब्याहने को आज, गिरिजा ब्याहने को आज, दूल्हा बने शिव भोला।हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

बोले नारद सुनो मैना रानी। सात जन्मों से यह इनकी रानी। ब्रह्मा विष्णु इनके साथ दे दो गोरा इनके हाथ, दूल्हा बने शिव भोला।हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

शंकर चले ससुराल गिरिजा ब्याहने को आज, गिरिजा ब्याहने को आज, दूल्हा बने शिव भोला।हो ओ दूल्हा बने शिव भोला।

Leave a comment