खाटू वाले श्याम पियारे क्यू कियो सिंगार रूप तेरो मन भावे। मोर छड़ी तेरे हाथ में साजे लीले के असवार,रूप तेरो मन भावे।
रंग सुनहरी केशरी बागा सुंदर छबि पियारी है।अहिलवती के लाल जगत में तेरी शान निराली है।जो कोई आवे गले लगावे देता सबको प्यार,रूप तेरो मन भावे।
खाटू वाले श्याम पियारे क्यू कियो सिंगार रूप तेरो मन भावे। मोर छड़ी तेरे हाथ में साजे लीले के असवार,रूप तेरो मन भावे।
जिसने दिल से याद किया प्रभु तु उसका गमखार बना।हारों का तूं देता सहारा तूं यारों का यार बना।रूप सलोना भोला मुखड़ा सबसे बड़ा दिलदार,रूप तेरो मन भावे।
खाटू वाले श्याम पियारे क्यू कियो सिंगार रूप तेरो मन भावे। मोर छड़ी तेरे हाथ में साजे लीले के असवार,रूप तेरो मन भावे।
धन्ना भगत का यार बना तूं खेत में उसके काम किया।नरसी भगत की हुंडी सारी सेठ सांवरिया नाम लिया। ओ भग्तों के प्यारे तुमको भोला रहा पुकार,रूप तेरो मन भावे।