Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Jhaki bani hai Vishal bhole baba ki,झांकी बनी है विशाल भोले बाबा की,shiv bhajan

झांकी बनी है विशाल भोले बाबा की

झांकी बनी है विशाल भोले बाबा की। जो दर्शन करे निहाल भोले बाबा की।

शीश पर चंदा मुकुट संवारे। जटा जूट में गंगा धारे। गले मुंडन की माल भोले बाबा की।झांकी बनी है विशाल भोले बाबा की। जो दर्शन करे निहाल भोले बाबा की।

अंग में भोले भस्म में रमाए। मस्तक चंदन तिलक लगाए। ओढ़े है मृगछाल भोले बाबा की। झांकी बनी है विशाल भोले बाबा की। जो दर्शन करे निहाल भोले बाबा की।

गौरा गणपति संग विराजे।डम डम डम डम डमरू बाजे। नंदी पर असवार भोले बाबा कीझांकी बनी है विशाल भोले बाबा की। जो दर्शन करे निहाल भोले बाबा की।

नित्य पिए यह भांग धतूरा। झूमे जैसे मस्त मयूरा। नाचे दे दे ताल भोले बाबा की। झांकी बनी है विशाल भोले बाबा की। जो दर्शन करे निहाल भोले बाबा की।

सुंदर शोभा बरनी ना जाए। राजकमल है शीश झुकाए। भक्तन के प्रतिपाल भोले बाबा की। झांकी बनी है विशाल भोले बाबा की। जो दर्शन करे निहाल भोले बाबा की।

Leave a Reply

Please log in using one of these methods to post your comment:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s