Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Fagan ka Mela aaya baba ka hela aaya,फागण का मेला आया बाबा का हेला आया,shyam bhajan

फागण का मेला आया बाबा का हेला आया

तर्ज, मेरा पिया घर आया ओ राम जी

फागण का मेला आया बाबा का हेला आया भक्तों का रेला आया हो, सारी दुनिया दीवानी है श्याम की। छाई सब पे खुमारी इस नाम की।

चले मस्त हवा पुरवाई, यह रंग बसंती लाई। रुत श्याम मिलन की आई, खुशियां ही खुशियां छाई। ढोल नगाड़ा बाजे, सेवक के सागे साजे, श्याम भी आकर नाचे हो।सारी दुनिया दीवानी है श्याम की। छाई सब पे खुमारी इस नाम की।

रंग लाल गुलाल उड़ाए, जमकर हुड़दंग मचाए। सब श्याम रंग में मिलकर अब एक रंग हो जाए। जिसको यह रंग चढ़ जाता दीवाना वह हो जाता, और झूम झूम कर गाता हो,सारी दुनिया दीवानी है श्याम की। छाई सब पे खुमारी इस नाम की।

दरबार बड़ा ये आला सारे जग से है निराला। सबकी ही आस पुराए मेरा बाबा खाटू वाला। अन्न धन से भरे भंडारे दुखिया जो आए पुकारे, करता है वारे न्यारे हो,सारी दुनिया दीवानी है श्याम की। छाई सब पे खुमारी इस नाम की।

फागण का मेला आया बाबा का हेला आया भक्तों का रेला आया हो, सारी दुनिया दीवानी है श्याम की। छाई सब पे खुमारी इस नाम की।

Leave a comment