तर्ज, बन्ने से बन्नी जयमाल पर झगड़ी
मैं बिल्कुल ना घोटू तेरी यह बूटी। मेरी गोरा मैया री भोले से रूठी।मेरी गोरा मैया री भोले से रूठी।
जरा धीरे-धीरे बोल विष्णु जी सुन लेंगे। जरा होले होले बोल लक्ष्मी जी सुन लेंगी।ये बूटी है गोरा मेरे दिल की खुटी।मेरी गोरा मैया री भोले से रूठी।मेरी गोरा मैया री भोले से रूठी।
जरा धीरे-धीरे बोल ब्रह्माजी सुन लेंगे। जरा होले होले बोल ब्रह्माणी सुन लेंगी। यह मस्ती है गोरा बड़ी पीछे छूटी।मेरी गोरा मैया री भोले से रूठी।मेरी गोरा मैया री भोले से रूठी।
जरा धीरे धीरे बोल नारद् जी सुन लेंगे। जरा होले होले बोल मां शारदे सुन लेगी।दो धाम पे वो तो देते है ड्यूटी।मेरी गोरा मैया री भोले से रूठी।मेरी गोरा मैया री भोले से रूठी।