Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Gora ji ko lene aaye bholenath ji,गोरा जी को लेने आए मेरे भोले नाथ जी,shiv bhajan

गोरा जी को लेने आए मेरे भोले नाथ जी।

सजा है अंबर सजी है धरती सजा पूरा आकाश जी। गोरा जी को लेने आए मेरे भोले नाथ जी।

घूंघट में चंदा सी लागे मेरी मैया पार्वती। मनमोहक सा रूप है लागे मेरे भोलेनाथ के। मिलन की मंगल घड़ी है आई शक्ति शिव के साथ जी।गोरा जी को लेने आए मेरे भोले नाथ जी।

सजा है अंबर सजी है धरती सजा पूरा आकाश जी। गोरा जी को लेने आए मेरे भोले नाथ जी।

थामा हाथ है गोरा का मेरे भोलेनाथ ने। बचन दिया है साथ रहेंगे हर मुश्किल हालात में।मिलन की मंगल घड़ी है आई शक्ति शिव के साथ जी।गोरा जी को लेने आए मेरे भोले नाथ जी।

सजा है अंबर सजी है धरती सजा पूरा आकाश जी। गोरा जी को लेने आए मेरे भोले नाथ जी।

सात फेरों से आज बनेगी पार्वती भोलेनाथ की। पुष्प की बरसा देव करे हैं नमन करें हर बार जी।मिलन की मंगल घड़ी है आई शक्ति शिव के साथ जी।गोरा जी को लेने आए मेरे भोले नाथ जी।

सजा है अंबर सजी है धरती सजा पूरा आकाश जी। गोरा जी को लेने आए मेरे भोले नाथ जी।

Leave a comment