Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Bhole damru Baja do ekbar hamare hari kirtan me,भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में,shiv bhajan

भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में

भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में ,कीर्तन में भोले कीर्तन में, भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन मे।

शीश भोले के जटा विराजे ,
भोले गंगा बहां दो एक बार, हमारे हरी कीर्तन में ,भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में।



अंग भोले के गौरा विराजे ,
भोले गणपति को लादो एक बार हमारे हरी कीर्तन में ,भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में।



कान भोले के कुंडल सोहे ,
भोले चंदा चमका दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में ,भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में।



गले भोले के सर्पों की माला ,
भोले फूल बरसा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में,भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में।भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में

Leave a comment