Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Tere bin koi na hamara hai shyam tera hi ab sahara hai,तेरे बिन कोई ना हमारा हैश्याम तेरा ही अब सहारा है,shyam bhajan

तेरे बिन कोई ना हमारा है
श्याम तेरा ही अब सहारा है।

तेरे बिन कोई ना हमारा है
श्याम तेरा ही अब सहारा है।



आज आओ मोहन,मुझपे उपकार करो,
कष्ट हर लो मेरे सारे,मेरा उद्धार करो
कन्हैया सुनो आज अर्जी मेरी,
मैं करता हूँ अरदास दिल से तेरी,
कोई ना अपना आज है
किसी से नहीं आस है,
इक तेरा ही है आसरा,
तेरा ही विस्वास है,
दिल ने तुमको ही अब पुकारा है,
श्याम तेरा ही अब सहारा है…..



तेरे दर पे हम आये,
मन में यह आशा लाये,
आज तक तेरी कृपा से ही
काम सब होते आये,
खड़े श्याम तेरी शरण आज हम
लूटा दे तू खुशिया
मिटा दे हर गम,
ये जिंदगी की डोर श्याम तेरे ही हाँथ है,
मिलेगी सारी खुशियाँ,मिले जो तेरा साथ है,
दास अंकुश को तू ही प्यारा है
श्याम तेरा ही अब सहारा है…..



तेरे बिन कोई ना हमारा है
श्याम तेरा ही अब सहारा है

Leave a comment