Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Gokul me aaye tripurari Bane hai bhola sundar nari,गोकुल में आए त्रिपुरारी बने हैं भोला सुंदर नारी,shiv bhajan

गोकुल में आए त्रिपुरारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।

गोकुल में आए त्रिपुरारी, बने हैं भोला सुंदर नारी



हाथों में मेहंदी नैनो में कजरा, बालों में सस्ता सुंदर गजरा।माथे पर बिंदिया प्यारी, बने है भोला सुंदर नारी।गोकुल में आए त्रिपुरारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।



सोने के कंगना पैरों में पायल, देखके सुर मुनि हुए हैं घायल। सुंदर नैन कटारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।गोकुल में आए त्रिपुरारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।



रूप देखकर चंदा शरमाए, लहर लहर साड़ी लहराए।चाल चले हैं मस्तानी, बने हैं भोला सुंदर नारी।गोकुल में आए त्रिपुरारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।

नाक में नथ, नथ पट है मोती, कानों में कुंडल की है दिव्य ज्योति।
गालों पर लट घूघराली, बने हैं भोला सुंदर नारी।गोकुल में आए त्रिपुरारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।



मुख की शोभा कमल की जैसी, जा पहुंचे शिव ब्रज मंडल में।गले में हार हजारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।गोकुल में आए त्रिपुरारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।



भक्ति में जाकर मधुबन देखा, राधा संग में मोहन मुरारी । रास रचो बढ़ भारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।गोकुल में आए त्रिपुरारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।



चुपके से भोला सखियों मिल गए, पैरों के घुंघरू उनके मचल गए।
नाच रहे भोला भंडारी, बने है भोला सुंदर नारी।गोकुल में आए त्रिपुरारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।



सब सखियों ने दर्शन पाया, मोहन ने घूंघट जो उठाया। मुस्काए बनवारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।गोकुल में आए त्रिपुरारी, बने हैं भोला सुंदर नारी।

Leave a comment