पिंजरे वाली मैना भजन करो राम का, भजन करो राम का भजन करो श्याम का……
पिंजरा तेरा रंग रंगीला उसमें प्यारी मैना, उड़ गई मैना रह गया पिंजरा बोलो किस बिद रहना, भजन करो राम का…..पिंजरे वाली मैना भजन करो राम का, भजन करो राम का भजन करो श्याम का……
भाई बंधु कुटुंब कबीला कोई किसी का है ना, मतलब का यहां खेल जगत में बोलो किस विद रहना, भजन करो राम का…….पिंजरे वाली मैना भजन करो राम का, भजन करो राम का भजन करो श्याम का……
राम नाम अनमोल रतन है राम नाम तू कहना, भवसागर से पार उतर जा नाम हरि का लेना, भजन करो राम का……पिंजरे वाली मैना भजन करो राम का, भजन करो राम का भजन करो श्याम का……