Categories
विविध भजन

Jo ram naam gun gata hai jeewan me bada sukh pata hai,जो राम नाम गुण गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है

जो राम नाम गुण गाता है। जीवन में बड़ा सुख पाता है।

जो राम नाम गुण गाता है। जीवन में बड़ा सुख पाता है।

कपड़े में दाग लग जाते हैं। वह साबुन से छूट जाता है। जब कुल में दाग लग जाता है उसे कोई छुड़ा नहीं पाता है।जो राम नाम गुण गाता है। जीवन में बड़ा सुख पाता है।

जो शिर से साड़ी फिसल गई,नारी उसे तुरत सम्हाल रही। जो नारी धर्म से फिसल गई, इसे कोई संभाल नहीं पाता है।जो राम नाम गुण गाता है। जीवन में बड़ा सुख पाता है।

जो बेटा मां से रूठ गया, मां उसको तुरंत मनाते हैं। जो मां से बेटा रूठ गया, उसे कोई मना नहीं पाता है।जो राम नाम गुण गाता है। जीवन में बड़ा सुख पाता है।

माली ने बाग लगाया है डाली पर फूल खिलाया है। जो पेड़ से डाली टूट गई उसे कोई लगा नहीं पाता है।जो राम नाम गुण गाता है। जीवन में बड़ा सुख पाता है।

सच बोलना है यहां धर्म मेरा, नेकी पर चलना कर्म मेरा। जो नेकी राह अपनाता है वह परमपिता कहलाता है। जो राम नाम गुण गाता है। जीवन में बड़ा सुख पाता है।

Leave a comment