सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी,
सुनले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी
सुनले कन्हैया।
हम पे क्या बीती कैसे बताएं,
किसी दौर से गुजरे कैसे सुनाएं,
तुमको पता है हाल मुरारी,
सुनले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी औ,
सुन ले कन्हैया।
लाज पर आचं बाबा आने ना पाए,
जाए तो जान जाए आन ना जाए,
सारा जमाना इसका शिकारी,
सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी औ,
सुनले कन्हैया।
लाज की भिक्षा झोली में देदो,
भटक रहा हूं शरण में लेलो,
दर पर खड़ा है तेरा भिखारी,
सुनले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी औ,
सुनले कन्हैया।
जो भी कहोगे वही करुंगा,
जैसे रखोगे वैसे रहूंगा,
तुझ पे भरोसा मेरा है भारी,
सुनले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी औ,
सुनले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी औ,
सुन ले कन्हैया।
सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी
सुनले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये मर्जी तुम्हारी
सुनले कन्हैया।