Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Hum bik gaye khatu ke bazar me,हम बिक गए खाटू के बाजार में,shyam bhajan

हम बिक गए खाटू के बाजार में

तर्ज, उड़े जब जब

हम बिक गए खाटू के बाजार में। हो खरीद लिया श्याम सरकार ने दुनिया से क्या लेना क्या लेना। सांवरिया के हो गए हैं हम,सांवरिया के हो गए हैं हम,

हम श्याम प्रभु के दीवाने। कोई दुनिया हमारा क्या जाने।दुनिया से क्या लेना क्या लेना। सांवरिया के हो गए हैं हम,सांवरिया के हो गए हैं हम,

हमें सांवरे ने अपना बनाया। इस दुनिया से पीछा छुड़ाया। सांवरिया के संग रहना संग रहना।सांवरिया के हो गए हैं हम,सांवरिया के हो गए हैं हम,

अब श्याम से किया एक वादा। यह जन्म-जन्म का इरादा। हाथ यह पकड़ रखना। सांवरिया के हो गए हैं हम,सांवरिया के हो गए हैं हम,

छाप बनवारी अपनी लगा दे। सारी दुनिया को श्याम समझा दे। दोबारा हमें नहीं बिकना।सांवरिया के हो गए हैं हम,सांवरिया के हो गए हैं हम,

हम बिक गए खाटू के बाजार में। हो खरीद लिया श्याम सरकार ने। दुनिया से क्या लेना क्या लेना। सांवरिया के हो गए हैं हम,सांवरिया के हो गए हैं हम,

Leave a comment