Categories
विविध भजन

Bhajan bina meri suni hai umariya,भजन बिना मेरी सुनी है उमरिया हरे रामा सिया रामा।

भजन बिना मेरी सुनी है उमरिया हरे रामा सिया रामा।

भजन बिना मेरी सुनी है उमरिया हरे रामा सिया रामा।

चार चार मैंने पोते पाले। मैंने बड़े-बड़े पाठ पढ़ाएं रामा हरे रामा सिया रामा। खुल गया पिंजरा उड़ गए तोते, कोई काम नहीं आए रामा हरे रामा सिया रामा।भजन बिना मेरी सुनी है उमरिया हरे रामा सिया रामा।

चार चार मैंने बेटे पाले। कच्चा दूध पिलाया रामा हरे रामा सिया रामा। बेटा ने ले गई बहु रामा हरे रामा सिया रामा।भजन बिना मेरी सुनी है उमरिया हरे रामा सिया रामा।

चार चार मैंने बेटी पाली। मैंने घने घने लाड लड़ाए रामा हरे रामा हरे रामा।बेटी ते बीए पास कराई। बेटी ने ले गए जमाई रामा हरे रामा सिया रामा।भजन बिना मेरी सुनी है उमरिया हरे रामा सिया रामा।

चार चार मैंने कोठी बनाई। मैंने घने घने नोट लगाए रामा हरे रामा सिया रामा। कोठी बनाई मेरे काम ना आई। आ गई बहुत बट गई कोठी रामा हरे रामा सिया रामा।भजन बिना मेरी सुनी है उमरिया हरे रामा सिया रामा।

उस दिन तो मैं सत्संग गई थी। मैंने घना ही ज्ञान सुना रामा हरे रामा सिया रामा। सतगुरु जी ने ज्ञान सिखाया। सतगुरु ही पार लगावे रामा हरे रामा सिया रामा।भजन बिना मेरी सुनी है उमरिया हरे रामा सिया रामा।

Leave a comment