Categories
विविध भजन

Aisa de vardan data aisa de vardan,ऐसा दे वरदान दाता, ऐसा दे वरदान,

ऐसा दे वरदान दाता, ऐसा दे वरदान,

ऐसा दे वरदान दाता, ऐसा दे वरदान, अंधकार छटे अज्ञान मिटे, दुःख विपदा का काल कटे, जग का हो कल्याण दाता, ऐसा दे वरदान, ऐसा दें वरदान दाता, ऐसा दे वरदान।



भक्ति से तर कर दो तन को, श्रद्धा से भर दो इस मन को, निर्धन या धनवान यहाँ पे, सब हो एक समान दाता, ऐसा दे वरदान, ऐसा दें वरदान दाता, ऐसा दे वरदान ।

योगी योग सिखाए सबको, सच की राह दिखाए सबको, जिससे कायाकल्प हो जाए, स्वस्थ रहे इंसान दाता,
ऐसा दे वरदान, ऐसा दें वरदान दाता, ऐसा दे वरदान।

हम है राही दुनिया सफर है, अपनी अपनी सबकी डगर है, याद रहे ये बात सभी को, हम है यहाँ मेहमान दाता, ऐसा दे वरदान, ऐसा दें वरदान दाता, ऐसा दे वरदान।



सच ही निकले जब भी बोले, सच कानों में मिश्री घोले, भूले से भी झूठ ना बोले, ये तेरी संतान दाता,ऐसा दे वरदान, ऐसा दें वरदान दाता, ऐसा दे वरदान।

ऐसा दे वरदान दाता, ऐसा दे वरदान, अंधकार छटे अज्ञान मिटे, दुःख विपदा का काल कटे, जग का हो कल्याण दाता, ऐसा दे वरदान, ऐसा दें वरदान दाता, ऐसा दे वरदान।

Leave a comment