तर्ज : दुनियां बनाने वाले…
अंजनी के लाला हमने, तुमसे ये अरज लगाई, बेगा सा करल्यो सुणाई म्हारी बेगा सा करल्यो सुणाई।
रघुवर के बाला तुमने काम बनाए, सीता का पता लगाया, संजीवन लाए। जन जन के प्यारे, सियाराम के दुलारे। पूजेगी दुनियां सारी, चॅरण तुम्हारे।हमने भीं श्री चरणों में- बालाजी अरज लगाई। म्हारी बेगा सा करल्यो सुनाई।
अंजनी के लाला हमने, तुमसे ये अरज लगाई, बेगा सा करल्यो सुणाई म्हारी बेगा सा करल्यो सुणाई।
हमतो हैं हनुमत प्यारे, कल्युग के प्राणी। माया के वश में डोलें, बनके अज्ञानी। भक्ति का रस्ता बाला हमको दिखा दो।
रघुवर से मिलने वाला, नुस्खा बता दो। कलयुग में गूंज रही है, बाला तेरी सकलाई।
म्हारी बेगा सा करल्यो सुनाई।
अंजनी के लाला हमने, तुमसे ये अरज लगाई, बेगा सा करल्यो सुणाई म्हारी बेगा सा करल्यो सुणाई।
भजनों की माला, देकर जीवन सुधारों।
कितनों को पार लगाया, हमें भी उबारो।
दीपक भक्ति का बाला दिल में जला दो।
तन की चदरिया, प्रभु रंग में रंगा दो।’नन्दू’ बाला किरपा से – भक्ति की बेल सवाइ।
म्हारी बेगा सा करल्यो सुनाई।
अंजनी के लाला हमने, तुमसे ये अरज लगाई, बेगा सा करल्यो सुणाई म्हारी बेगा सा करल्यो सुणाई।