Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Kanhaiya mero mange Chandra khilona,कन्हैया मेरो मांगे चन्द्र खिलौना,krishna bhajan

कन्हैया मेरो मांगे चन्द्र खिलौना।

कन्हैया मेरो मांगे चन्द्र खिलौना, गोपाला मेरो मांगे चन्द्र खिलौना, कन्हैया मेरो मांगे चन्द्र खिलौना।



अंगना न खेले लाला द्वारे न खेले, न लेवे मुरलिया श्याम सलोना। कन्हैया मेरो मांगे चन्द्र खिलौना।



मुकुट न पहने लाला पायल न पहने, न पहने करधनिया श्याम सलोना। कन्हैया मेरो मांगे चन्द्र खिलौना।



माखन न खावे लाला मिश्री न खावे, न खावे लड्डू पेड़ा श्याम सलोना। कन्हैया मेरो मांगे चन्द्र खिलौना।



टीका न लगवावे लाला कजरा न लगवावे, न जाये गोदी बाबा श्याम सलोना। कन्हैया मेरो मांगे चन्द्र खिलौना



थाली भर पानी मैया लाईं, अंगना में दिखाई परछाई, चन्दा मामा मगन देख कान्हा चन्दा मामा।कन्हैया मेरो मांगे चन्द्र खिलौना।

Leave a comment