Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Lal lal lahange me gota chamke,लाल लाल लहंगे मेँ गोटा चमके,durga bhajan

लाल लाल लहंगे मेँ गोटा चमके,



लाल लाल लहंगे मेँ गोटा चमके
आओ प्यारे भक्तो दरशन करने
लाल लाल लहंगे मेँ गोटा चमके



कोई जल लाया कोई लाया दूध
तुमको नहलाएंगे मैया मल मल के
लाल लाल लहंगे मेँ गोटा चमके
आओ प्यारे भक्तो दरशन करने ।



गंगा जल लाई मैया चरण धुलाए
चरण धुलाए माँ पायल पहनाए
पायल मेँ झिलमिल सितारे चमके
आओ प्यारे भक्तो दरशन करने।



लाललाल फूल मैया तेरे लिए लाई
लाल लाल लहंगा मैया पहनाया
लाल लाल फूलों मेँ साड़ी चमके
आओ प्यारे भक्तो दरशन करने।



चंदन रोली का तिलक लगाया
हाथों को मैया चूड़ी से सजाया
कगंने मेँ मैया हीरा सोना चमके
आओ प्यारे भक्तो दरशन करने



लाल लाल फूलों की माला बनाई
हीरे का मैया तेरे लिए हार बनाया
हारों मेँ मैया तेरा हीरा चमके
आओ प्यारे भक्तो दरशन करने।

लाल लाल लहंगे मेँ गोटा चमके
आओ प्यारे भक्तो दरशन करने
लाल लाल लहंगे मेँ गोटा चमके।

Leave a comment