सब जग तेरा दास भवानी, तू है सबकी मात भवानी।
छाया है चहु और अँधेरा,
कर दे अब प्रकाश भवानी।
सब जग तेरा दास भवानी,
तू है सबकी मात भवानी टेर
जिसने तेरा ध्यान लगाया, तूने पूरी आस भवानी। सब जग तेरा दास भवानी, तू है सबकी मात भवानी। टेर।
जो कोई आवे शरण तुम्हारी, रखना अपने पास भवानी। सब जग तेरा दास भवानी, तू है सबकी मात भवानी टेर
तेरे सब भक्तो को अम्बे, है तुझ पर विश्वास भवानी। सब जग तेरा दास भवानी, तू है सबकी मात भवानी टेर
जिसने तेरा प्यार है पाया, उसकी है तू मात भवानी। सब जग तेरा दास भवानी, तू है सबकी मात भवानी टेर
पदमाराम शरण में तेरी,
दास तेरा कैलाश भवानी। सब जग तेरा दास भवानी, तू है सबकी मात भवानी। टेर।