Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Bhawani pat kholo Malin aayi re,भवानी पट खोलो मालिन आई रे।मालिन आई रे,durga bhajan

भवानी पट खोलो मालिन आई रे।मालिन आई रे

भवानी पट खोलो मालिन आई रे।मालिन आई रे।मालिन आई रे।भवानी पट खोलो मालिन आई रे।

कुमुद का लहंगा चमेली की अंगिया,चुन्नी पे जूही लगाय आई रे।भवानी पट खोलो मालिन आई रे।

केवड़े के कुंडल गुलाबों की बिंदिया।मालती की माला बनाए आई रे।भवानी पट खोलो मालिन आई रे।

हरसिंगार की बनी रे पैजनिया। मोगरे के बिछवे बनाए लाई रे।भवानी पट खोलो मालिन आई रे।

माधवी की चूड़ी और चंपा का बाजूबंद।केतकी के बाजूबंद बनाए लाई रे।भवानी पट खोलो मालिन आई रे।

गेंदा का टीका और तुलसी का हरवा।कुसमानी चुनरिया बनाए लाई रे।भवानी पट खोलो मालिन आई रे।

आई हूं भवानी सजाके रहूंगी।तन मन धन सब वार आई रे।भवानी पट खोलो मालिन आई रे।

Leave a comment