बन जाऊं तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते
जीवन बिताया सारा इंतज़ार करते करते।
रह रह के मेरे दिल में उठती हैं ये तरंगे
एक मन करे मेरो आवे जो गोपाल प्यारो
तो ले मनमोहन को माखन खिवायूँगी।
बन जाऊं तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते
जीवन बिताया सारा इंतज़ार करते करते।
एक मन करे मेरो
आवो जो सलोनो श्याम
तो पे जो छबीले जू को ह्रदय से लगाऊंगी।
बन जाऊं तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते
जीवन बिताया सारा इंतज़ार करते करते।
एक मन करे मेरो
आवे ब्रिज राज आज
तो ले निज आँगन में रास ही रचाऊँगी।
बन जाऊं तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते
जीवन बिताया सारा इंतज़ार करते करते।
एक मन करे मेरो
आवे बलबीर
तो मैं चूम के कपोल बैन माधुरी सुनाऊँगी।
रह रह के मेरे दिल में उठती हैं ये तरंगे। है दिल में मेरे केवल तेरे मिलने की उमंगें।
कभी आ भी जाओ प्रीतम यूहीं राह चलते चलते।
देखो मैं ना समझ हूँ
पकड़ा है तेरा दामन
कहाँ जाएँ छोड़ कर अब
मेरे रंगीले साजन
ना साथ छोड़ देना मेरे साथ चलते चलते।
बन जाऊं तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते
जीवन बिताया सारा इंतज़ार करते करते।
मुझे हर घडी और हर पल घनश्याम याद आना
मैं भूलने ना पायूँ
तुम भी ना भूल जाना
जल गयी ये ज़िंदगानी बिरहा में जलते जलते
जीवन बिताया सारा इंतज़ार करते करते।
बन जाऊं तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते
जीवन बिताया सारा इंतज़ार करते करते।